कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

कानपुर देहात: ततारपुर में विमुक्त समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ

SEED योजना का उद्देश्य DNT/NT/SNT समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

कानपुर देहात। मलासा विकास खण्ड के ततारपुर गांव में शनिवार से न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में घुमंतू समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण की ( SEED योजना) के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया । प्रशिक्षण दे रही आदेश कुमारी नायक समाजसेविका ने कहा कि भारत की आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ऐसे समुदायों से है जिन्हें ऐतिहासिक रूप से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मुख्यधारा से वंचित रखा गया इनमें घुमंतू जनजातियां एवं अर्ध घुमंतू जनजातियां शामिल है इस सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार दूर करने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने SEED योजना की शुरुवात की गई है । SEED योजना का उद्देश्य DNT/NT/SNT समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है ।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सशक्तिकरण हेतु इन समुदायों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करना है । तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इन समुदायों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराना और आजीविका संवर्द्धन के लिए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना है । इस योजना का लाभ विमुक्त समुदायों के ऐसे परिवारों को दिया जाएगा जिन्हें अब तक कोई आरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा योजना का प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिला है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से आदेश कुमारी नायक , मंजू नायक, संजू नायक, पूजा, ममता नायक, रिंकी नायक, प्रियंका देवी, सुनीता देवी, रेनू, सुशीला, माधुरी, आरती, रीना, प्रीति नायक, अंगूरी देवी , गीता देवी, सुशीला नायक , रेखा नायक, कैलाशी नायक , मिथलेश नायक आदि DNT समुदाय की महिलाएं उपस्थिति थी ।

Related Articles

AD
Back to top button