कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 8 जोड़े साथ रहने को हुए सहमत, टीम ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत आज पुलिस लाइन सभागार में की गई जिसमें 21 मामले लाए गए। सभी को सदस्यों ने समझाया जिसके बाद 8 परिवारों ने आपसी सुलह के आधार पर समझौता कर लिया और पति पत्नी हंसी खुशी से रहने के लिए तैयार हो गए।

 अकबरपुर, सुशील त्रिवेदी : पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत आज पुलिस लाइन सभागार में की गई जिसमें 21 मामले लाए गए। सभी को सदस्यों ने समझाया जिसके बाद 8 परिवारों ने आपसी सुलह के आधार पर समझौता कर लिया और पति पत्नी हंसी खुशी से रहने के लिए तैयार हो गए। बाकी 13 मामलों में आगे की तिथि दे दी गई है और प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से उन पर आगे भी दृष्टि रखी जाएगी।

ये भी पढ़े –  राज्यमंत्री प्रतिभा ने अकबरपुर महाविद्यालय में छा-छात्राओं को वितरित किये टैबलेट एवं स्मार्ट फोन

पुलिस अधीक्षक ने कहा इस प्रोजेक्ट के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाता है इस प्रयास में प्रभारी निरीक्षक रेहाना यासमीन खान हेड कांस्टेबल संध्या देवी कल्पना कश्यप तथा नई किरण के सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा राम प्रकाश सिंह डा पूनम गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

photo 6 1 3

इस अवसर पर किरण ने अपने पति विवेक कुमार रुखसाना बेगम ने अपने पति नसीम साधना ने अजीत सिंह परवीन ने अपने पति वारिस अली तथा श्वेता ने अपने पति राम प्रसाद वही सुभाष चंद्र ने अपनी पत्नी संध्या के साथ रहने के लिए स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और सुखद पारिवारिक जीवन की अपेक्षा की।

 

Related Articles

AD
Back to top button