कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आरटीसी परीक्षा एवं गार्द रजिस्टरों का किया गया निरीक्षण
आज पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

कानपुर देहात। आज पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।
परीक्षा के सुचारु संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदया ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षक कर्मचारियों से संक्षिप्त बातचीत की। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस लाइन्स के आदेश कक्ष में उपस्थित सभी गार्द रजिस्टरों का विस्तृत परीक्षण किया।
गार्द व्यवस्था की प्रभावी कार्यप्रणाली, समयबद्धता एवं सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करते हुए उन्होंने सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, गार्द ड्यूटी में पूर्ण सतर्कता बरतने, रजिस्टरों में नियमित एवं सटीक प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



