भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं गईं शिकायतें,चार शिकायतों का किया गया निस्तारण
भोगनीपुर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों, कर्मचारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस अवसर पर अलग अलग विभाग से प्राप्त 98 शिकायतों में से कुल चार का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों, कर्मचारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस अवसर पर अलग अलग विभाग से प्राप्त 98 शिकायतों में से कुल चार का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सोमवार को तहसील भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर सर्वाधिक 46 भूमि विवाद से संबंधित मामले दर्ज किए गए।वहीं पुलिस विभाग से 17, खंड विकास अधिकारी मलासा 04, खंड विकास अधिकारी अमरौधा 12,विधुत 07,चकबंदी 06 तथा 06 अन्य मामलों सहित कुल 98 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।अधिकारियों, कर्मचारियों ने शिकायतों को सुनकर चार का निस्तारण मौके पर कराया तथा शेष शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए।मौके पर अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.