उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डेरापुर रूरा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे गलुआपुर गांव के पास डेरापुर रूरा मार्ग पर हुआ

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के डेरापुर रूरा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब सात बजे गलुआपुर गांव के पास डेरापुर रूरा मार्ग पर हुआ।जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में चिंटू नायक 35 वर्ष पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी बदनपुर मजरा पैलावर थाना राजपुर तथा जयप्रकाश 52 वर्ष पुत्र रूपलाल निवासी बलदीपुरवा मजरा सिंहुठा थाना डेरापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में रोहित नायक पुत्र केदार निवासी सरदारपुर थाना राजपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उसका उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।जिसके बाद मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

AD
Back to top button