कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता दिखाई देने लगे। नगर पंचायत रनिया के साथ गांव गांव पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतार दिखाई देने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता अपना काम छोड़कर पहले वोट डालने पहुंचा।

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता दिखाई देने लगे। नगर पंचायत रनिया के साथ गांव गांव पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतार दिखाई देने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता अपना काम छोड़कर पहले वोट डालने पहुंचा। यहां महिलाओं की भी लंबी कतार देखने को मिली। वहीं दोपहर समय बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कमी आई, वहीं शाम होते होते फिर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पोलिंग बूथों के बाहर जुटी भीड़ भी उत्साह को प्रदर्शित कर रही थी।

वही सोमवार को सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय व रनिया एसओ महेंद्र पटेल ने व्यवस्थाएं देखी। सुबह लगभग 10 बजे एडीजी कानपुर आलोक सिंह रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचें। उन्होंने व्यवस्थाएं देखी तथा एजेंटों से जानकारी ली। एजेंट शुभम भारद्वाज ने एडीजी को बताया कि पुलिस ने वोटर लिस्ट ले ली है। इसको लेकर एडीजी ने फटकार लगाई तथा एडीजी के निर्देश के बाद एजेंट को वोटर लिस्ट वापस मिल गई।

मतदाताओं के पोलिंग केंद्र के नजदीक आने के साथ ही बस्ते पर जमा कार्यकर्ता उन्हें पर्ची उपलब्ध कराने के साथ ही पोलिंग बूथ तक ले जा रहे थे। अंदर मतदाताओं के पहुंचने के साथ ही वहां मौजूद अभिकर्ता उनकी मदद कर रहे थे। दोपहर तक शांतिपूर्ण मतदान होने के कारण पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल भी लोगों के साथ थोड़ा सा नरम रुख अपनाते हुए दिखे। इसके चलते मतदाता बेरोकटोक मतदान केंद्रों तक पहुंचे।

photo 18

लोकतंत्र के इस महापर्व में आधी आबादी में मतदान को लेकर पूरा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान करते हुए अपनी वोट की ताकत दिखाई। दिनभर बूथों से महिलाओं की कतार नहीं टूटी। महिलाओं ने घर की दहलीज से बाहर कदम रखकर निर्भीक होकर वोट डाला। महिलाओं में मतदान को लेकर भारी जागरूकता नजर आई। वही सोमवार को सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने व्यवस्थाएं देखी।

एडीजी कानपुर आलोक सिंह रनिया स्थित संविलियन विद्यालय पहुंचें। मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर चल रहे चतुर्थ चरण के मतदान/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने एजेंटों से जानकारी ली एजेंट शुभम भारद्वाज ने एडीजी को बताया कि पुलिस ने  लिस्ट ले ली है। इसको लेकर एडीजी ने फटकार लगाई तथा एडीजी के निर्देश के बाद एजेंट को वोटर लिस्ट वापस मिल गई।

Related Articles

AD
Back to top button