उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन बेहाल

सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शराब के लती युवक की बीते सोमवार रात्रि को घर पर ही संदिग्ध हालत मे शराब पीने से अचानक ही हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे सिकंदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया घटना की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया.

मंगलपुर, सोनू सिंह :  सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले शराब के लती युवक की बीते सोमवार रात्रि को घर पर ही संदिग्ध हालत मे शराब पीने से अचानक ही हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे सिकंदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.  जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया घटना की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया . सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सवेरे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

 

फिरोजपुर गांव निवासी नाथूराम कटियार का बेटा सोनू उर्फ विमल 25 इन दिनों दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था अभी हाल ही में वह गांव अपने घर आया था और शराब पीने का बेहद लती था बीते सोमवार रात्रि को भी उसने घर पर शराब पी ली थी जिससे उसकी रात्रि को अचानक हालत बिगड़ गई जानकारी होने पर स्वजन उसे उपचार के लिए तत्काल सिकंदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ दीपक गुप्ता ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना की खबर सुनते ही दिवंगत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया पति की मौत से आहत दिवंगत की पत्नी पूजा देवी रो-रो कर जमीन पर गिर रही थी मां शशि प्रभा दिवंगत के 5 वर्षीय बेटे को सीने से लगाकर बुरी तरह बिलख रही थी भाई मोनू व पिता का रो रो कर बुरा हाल था.
ये भी पढ़े-    अश्विता एस ने कराया हॉट फोटोशूट, कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

थाना अध्यक्ष राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि दिवंगत के स्वजनों द्वारा शराब पीने से हुई मौत की सूचना दिए जाने पर शव का पंचायत नामा कराए जाने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button