रूरा में मोलतोल को लेकर फल विक्रेता व ग्राहक में मारपीट
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो पक्षों में हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो पक्षों में हुए विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के मुताबिक फल विक्रेता दिलशाद खान व लवकुश तथा ग्राहक गयाप्रसाद के बीच मोलतोल को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थित को नियंत्रित किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।फल विक्रेता का ठेला पलटाने वाले झींझक निवासी पीयूष गुप्ता से पूँछतांछ की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



