G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में जनपद कानपुर देहात मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 इस सत्र में 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक किया गया है जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशल दिशा निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद मंडल में प्रथम स्थान पर रहा, वहीं जनपद कानपुर देहात प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा है।
एस आर जी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि जनपद के बच्चों का लब्धि प्रतिशत 59.3 रहा जो कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिशत 59 और राज्य स्तर के औसत प्रतिशत 55.2 से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर का यह सर्वेक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राज्य सरकार के कक्षा 3,5,8 और 10 के छात्रों के लिए मूल्यांकन के रूप में किया जाता है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एन ए एस 2021 का उद्देश्य राष्ट्रीय, राज्य, जिला और स्कूल प्रकार के प्रमुख ग्रेड और विषयों में भारत के छात्र क्या जानते हैं और क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी प्रदान करना है।
सैंपल किए गए स्कूलों का चयन यूडाइस प्लस 2019-20 के डेटा पर आधारित है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिषेक रस्तोगी, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल एवं समस्त प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए इसी प्रकार आगे भी निपुण भारत की गाइड लाइन के अनुसार परिषदीय बच्चों को भाषा और गणित की दक्षताओं में उन्नत बनाए रखने अपील की।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.