कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गौरव! राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में जनपद कानपुर देहात मंडल में प्रथम

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में जनपद कानपुर देहात मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 इस सत्र में 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया गया था।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी नेहा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन से जनपद शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उचाईयों की ओर अग्रसर
  • सीडीओ सौम्या ने निपुण भारत की गाइड लाइन के अनुसार परिषदीय बच्चों को भाषा और गणित की दक्षताओं में उन्नत बनाए रखने की अपील
  • बेसिक शिक्षा विभाग के गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 इस सत्र में 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया गया था।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 में जनपद कानपुर देहात मंडल में प्रथम स्थान पर रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 इस सत्र में 12 नवंबर 2021 को आयोजित किया गया था। जिसका परिणाम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक किया गया है जिलाधिकारी नेहा जैन के कुशल दिशा निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद मंडल में प्रथम स्थान पर रहा, वहीं जनपद कानपुर देहात प्रदेश में 18वें स्थान पर रहा है।

एस आर जी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि जनपद के बच्चों का लब्धि प्रतिशत 59.3 रहा जो कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिशत 59 और राज्य स्तर के औसत प्रतिशत 55.2 से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर का यह सर्वेक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा राज्य सरकार के कक्षा 3,5,8 और 10 के छात्रों के लिए मूल्यांकन  के रूप में किया जाता है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एन ए एस 2021 का उद्देश्य राष्ट्रीय, राज्य, जिला और स्कूल प्रकार के प्रमुख ग्रेड और विषयों में भारत के छात्र क्या जानते हैं और क्या कर सकते हैं, इसकी जानकारी प्रदान करना है।

सैंपल किए गए स्कूलों का चयन यूडाइस प्लस 2019-20 के डेटा पर आधारित है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने गुणवत्ता प्रकोष्ठ में कार्यरत जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिषेक रस्तोगी, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक संकुल एवं समस्त प्रधानाध्यापकों को बधाई देते हुए इसी प्रकार आगे भी निपुण भारत की गाइड लाइन के अनुसार परिषदीय बच्चों को भाषा और गणित की दक्षताओं में उन्नत बनाए रखने अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button