कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र के अन्तर्गत देव ब्रह्मपुर निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने पड़ोस के सात लोगों के विरुद्ध किसी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर देने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है. 

बरौर,अमन यात्रा । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत देव ब्रह्मपुर निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने पड़ोस के सात लोगों के विरुद्ध किसी बात को लेकर मारपीट कर घायल कर देने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट बरौर थाने में दर्ज कराई है.  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़े-  दो आरक्षियों का दरोगा के पद पर चयन, पुलिस कर्मियों ने दी बधाई

देव ब्रह्मपुर निवासी लल्लन पुत्र स्वर्गीय बालक राम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पर था कि उसी समय उसके पड़ोस के राजकिशोर नितेश रणधीर हैप्पी विकास अमरनाथ छोटू उक्त सभी लोगों ने उसे किसी मामले को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।इस बाबत थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

AD
Back to top button