G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

24 साल बाद औरैया पुलिस की गिरफ्त में “बीहड़ का डकैत”

उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजनाओं में चल रहे अभियानों के अनुपालन में राज्य को अपराध मुक्त कराने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया  अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औऱैया शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण तथा पुरस्कार घोषित एंव वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

औरैया,अमन यात्रा।  उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजनाओं में चल रहे अभियानों के अनुपालन में राज्य को अपराध मुक्त कराने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया  अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औऱैया शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण तथा पुरस्कार घोषित एंव वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना अयाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 26 जून 2022 को मुखबिर की सूचना पर विगत 24 वर्षों से वांछित शासन द्वारा घोषित 50 हजार रू0/- के मोस्टवांटेड इनामिया अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भासौंन थाना अयाना जनपद औरैया को उसके घर से ही गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास निवासी चित्रकूट के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद हुये है।

ये भी पढ़े-  अपनी जान गवाके बचाई बकरे की जान, युवक बना जहरीली गैस का शिकार  

गिरफ्तार अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी भासौन थाना अयाना जनपद औरैया ने पुलिस पूंछतांछ में बताया कि वह लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य था। इस गैंग के साथ मिलकर उसने दर्जनों फिरौती के लिए अपहरण तथा लूट की घटनाएं कारित की हैं। वर्ष 1998 में मै गैंग के साथ मिलकर थाना अयाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव के 04 लोगों का अपहरण किया था। जिसमें कुछ लोगों को फिरौती लेकर छोड़ा गया था तथा एक अपहर्ता को पुलिस ने मुठभेंड के दौरान छुड़वाया था। इसी मुकदमें में वांछित चल रहा था। जिसके बाद धीरे-धीरे जब गैंग समाप्त होने लगा तो पिछले 15-20 सालों से मै अपना नाम पता बदल कर चित्रकूट में बाबा बनकर रह रहा था।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह थाना अयाना जनपद औरैया, उ0नि0 शम्भूदयाल थाना अयाना जनपद औरैया, उ0नि0 हरिहर सिंह थाना अयाना जनपद औरैया,का0 245 आलोक कुमार थाना अयाना जनपद औरैया,का0 836 ओमकार थाना अयाना जनपद औरैया,का0 1273 रोहित तोमर थाना अयाना जनपद औरैया,का0 188 सतेन्द्र सिंह थाना अयाना जनपद औरैया,का0 281 ओमप्रताप सिंह थाना अयाना जनपद औरैया।आदि शामिल रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.