औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

 यमुना तट पर स्थित शमशान स्थलों पर चला 142 वें चरण का सफाई अभियान       

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10 जुलाई 2022 दिन रविवार को यमुुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर 142 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया.

Story Highlights
  • प्रारंभ हुआ जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य- 5100 पौधों का पौधारोपण    
  • यमुना तट मार्ग, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर होगा बृहद पौधारोपण
औरैया, विकास सक्सेना । एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10 जुलाई 2022 दिन रविवार को यमुुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर 142 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने यमुना तट पहुंचकर सफाई यंत्रों के सहयोग से श्मशान स्थल की साथ-सफाई कर लगभग 2 कुंटल कचरा अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, जबकि  यमुना नदी को प्रदूषण गंदगी अपशिष्ट से बचाते हुए 142 चरणों में लगभग  टनों कचरा  यमुंना नदी में जाने से रोका गया। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र पतित पावनी यमुना नदी में अनवरत गिर रहे गंदे नालों पर प्रतिबंध हेतु शाखा के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है, समिति के संस्थापक ने बताया कि यमुना तट पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग दस अंत्येष्टियां प्रतिदिन होती हैं, संस्था का उद्देश्य अंत्येष्टि स्थलों पर अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने आए लोगों को स्वच्छ वातावरण व साफ-सफाई से काफी सहूलियत मिलती है।

सफाई अभियान के उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत प्रकृति के श्रंगार हेतु जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण पर सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल हो गया है जिसके अंतर्गत यमुना तट मार्ग, बीहड़ में स्थित मंगला काली व देवकली मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, महाविद्यालयों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले फल, फूल व छायादार पौधों का वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा आवास विकास, औरैया में स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क को वन विभाग व समिति द्वारा गोद लेकर उसमें फल-फूल व छायादार पौधों का पौधा रोपण किया जाएगा, जिसकी देखरेख व पौधों को पानी देने हेतु जिम्मेदारी कॉलोनी में रह रहे लोगों को सौंपी जाएगी, हरा भरा पार्क विकसित होने पर आसपास के लोगों व बच्चों को राहत मिलेगी।
au2
बैठक के समापन पर डाकघर अभिकर्ता व योग प्रशिक्षक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि    *”हर पल सजग रहना ही योग है”*,  उन्होंने बैठक में मौजूद सदस्यों को हास्य योग्य करा कर खूब हंसाया लोग हा.हा.हा.हा करके ठहाका लगाते रहे। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से सभासद छैया त्रिपाठी, संजय अग्रवाल मोहित अग्रवाल(लकी), रमेश प्रजापति (हेलमेट बाबा), भाजपा नेता दीपक सोनी, अर्पित गुप्ता, आदित्य लक्ष्यकार सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading