उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आईआईए कानपुर देहात की सत्र 2023 24 की कार्यकारिणी का हुआ गठन

आज काके दा होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शराजीव शर्मा चेयरमैन द्वारा कानपुर देहात के नवनियुक्त चेयरमैन  रोहित ब्रिजपुरिया को आईआईए का फ्लैग देकर कर पदभार दिया गया।

Story Highlights
  • विभिन्न पदों पर बैठाए गए उद्यमी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर  देहात। आज काके दा होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर देहात के वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शराजीव शर्मा चेयरमैन द्वारा कानपुर देहात के नवनियुक्त चेयरमैन  रोहित ब्रिजपुरिया को आईआईए का फ्लैग देकर कर पदभार दिया गया।  आलोक जैन डिविजनल चेयरमैन द्वारा  राजीव शर्मा को मंडल अध्यक्ष का पदभार ध्वजा दे कर कराया गया।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आलोक जैन को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किए गए तथा  सुनील पांडेय जी को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को फूल और माला से सम्मानित किया गया ।ph2

उद्यमियों द्वारा  राजीव शर्मा के 3 वर्षों के कार्यकाल को सराहनीय रूप से किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा  रोहित ब्राजपुरिया द्वारा राजीव शर्मा द्वारा किए गए कार्यों को आगे ले जाने तथा जिले के औद्योगिक विकास हेतु निरन्तर प्रयास किए जाने के साथ ही संगठन को और मजबूत किए जाने हेतु संकल्प लिया गया। रोहित ब्रिजपुरिया द्वारा नए कार्यकाल के लिए को-चेयरमैन के रूप में  पियूष जैन एवं महामंत्री के पद पर सचिन गर्ग एवं कोषाध्यक्ष के रूप में  राजीव पांडेय को तथा उपाध्यक्ष पद पर आर बी दीक्षित को नियुक्त किया गया।ph1

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, शमहेश दुबे जी, पुनिका गुरटाटा, महीप अग्रवाल, दीपक कपूर जी, आदित्य गर्ग, विजय त्रिपाठी, कुशल पारिख, दीपक दीक्षित आदि उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button