जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

27 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज डकोर में विधिक साक्षरता शिविर

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 27.09.2024 को राजकीय इंटर कॉलेज डकोर में प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।

उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति उरई ने विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में बताया कि अपर जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक 141 / जिविसेप्रा/2024/एक्शन प्लान, दिनांक 30.04.2024 के द्वारा सितंबर 2024 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 27.09.2024 को राजकीय इंटर कॉलेज डकोर में प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें टीम लीडर रामदेव चतुर्वेदी पी०एल०वी० नामित किए गए हैं।

रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० ने अवगत कराया कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तहसील उरई के राजकीय इंटर कॉलेज डकोर में 27.09.2024 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करें। कार्यक्रम के दौरान मास्क/फेस कवर, सैनिटाइजर और कोविड-19 के बचाव हेतु सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग (सामाजिक और शारीरिक दूरी) का पालन अनिवार्य है।

Related Articles

AD
Back to top button