कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई में लोकतंत्र और संविधान बचाओ साइकिल यात्रा का मूसानगर कस्बे में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा की अगुवाई में लोकतंत्र और संविधान बचाओ साइकिल यात्रा का मूसानगर कस्बे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृति से लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा जनपद बांदा की विधान सभा नरैनी,विधानसभा बबेरू,विधानसभा क्षेत्र बांदा तथा जनपद हमीरपुर,कानपुर नगर,कानपुर देहात,औरैया तथा इटावा होते हुए आगामी 10 सितंबर को श्रद्धेय नेता जी की समाधि स्थल सैफई में समाप्त होनी है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा की अगुवाई में लोकतंत्र और संविधान बचाओ साइकिल यात्रा का मूसानगर कस्बे में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृति से लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा जनपद बांदा की विधान सभा नरैनी,विधानसभा बबेरू,विधानसभा क्षेत्र बांदा तथा जनपद हमीरपुर,कानपुर नगर,कानपुर देहात,औरैया तथा इटावा होते हुए आगामी 10 सितंबर को श्रद्धेय नेता जी की समाधि स्थल सैफई में समाप्त होनी है।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली मूसानगर कस्बा पहुंची।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली का कस्बे में जगह जगह जोरदार स्वागत किया तथा लोगों से संविधान बचाओ साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री,जिला उपाध्यक्ष राम अवतार इंजीनियर,वीर सिंह गुड्डू प्रधान,शुभम यादव,युवजनसभा जिलाध्यक्ष काशिफ खान,जिला उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी,जगत सिंह यादव,कैलाश संखवार,महेंद्र संख्वार,सुनील सोनकर,राजू यादव,छोटे खान,कालका संखवार,महेंद्र सिंह पवार,जगदीश संखवार,निराला संखवार,राजू यादव,सुरेश यादव,राम विलास निषाद,मोनू यादव,रामनारायण कठेरिया जिला पंचायत सदस्य,महावीर संखवार ब्लॉक अध्यक्ष मलासा,ब्रजमोहन कोरी,मुकेश प्रधान नगीना,राजा सिंह यादव,सलमान खान,करण यादव,रामनरेश यादव,मनोज यादव,रामाश्रय गौतम,मान सिंह यादव,सागर सिंह,आशू यादव,सौरभ सविता सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button