कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुरैनी गांव में साधन सहकारी समिति के सदस्य नामित किए गए

सहकार से समृद्धि बी पैक्स सदस्यता महा अभियान के तहत अमरौधा विकासखंड के पुरैनी गांव में साधन सहकारी समिति के सदस्य नामित किए गए।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। शनिवार को सहकार से समृद्धि बी पैक्स सदस्यता महा अभियान के तहत अमरौधा विकासखंड के पुरैनी गांव में साधन सहकारी समिति के सदस्य नामित किए गए। इस अवसर पर कृषकों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।अमरौधा विकासखंड के पुरैनी गांव में शनिवार को साधन सहकारी समिति का सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर करीब एक दर्जन कृषकों को जलपुरा सचिव सरमन सिंह द्वारा साधन सहकारी समिति का सदस्य नामित किया गया तथा ग्राम प्रधान मिलन यादव ने इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर ग्राम प्रधान मिलन यादव ,चौधरी बलराम सिंह यादव,राम नारायन,रामबाबू यादव,महिपत सिंह,अनिल यादव,विकास यादव,जीतेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email

User Rating: 5 ( 1 votes)
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button