कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी,चालक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिंहवानार गांव के निकट ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ।मृतक की पहचान रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार चौहान भट्टा रसूलाबाद से ट्रैक्टर संख्या UP 77 AM 8576 DI में ईंटे लादकर सिंहवानार गांव के बाहर निकट भीम सेन के निकट ऊपर चढ़ाई पर चढ़ रहे थे,चढ़ाई ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन अचानक ऊपर उठ गया और उसकी सीट में दबकर ट्रैक्टर चालक अरुण की मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों तथा आसपास के लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर एस आई शिवबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर का इंजन सीधा कर ट्रैक्टर चालक अरुण को बाहर निकाला।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्विमिंग पूल का शुभारंभ, ₹300 प्रति माह शुल्क पर खिलाड़ी ले सकेंगे तरणताल का लाभ


 

Related Articles

AD
Back to top button