कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी के निर्देशन में “डीपीआरओ नमिता शरण” ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशां के द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने आज रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के सुजानपुर, सलेमपुर महेरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

Story Highlights
  • सुजानपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 30 बच्चों में से केवल 14 बच्चे उपस्थित मिले, वहीं सलेमपुर महेरा के दो केन्द्रों में जिसमें एक केन्द्र में 24 में 12 बच्चे तथा दूसरे में 30 में 18 बच्चें उपस्थित मिलें
कानपुर देहात, अमन यात्रा :  जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशां के द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने आज रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के सुजानपुर, सलेमपुर महेरा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुजानपुर आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 30 बच्चों में से केवल 14 बच्चे उपस्थित मिले, वहीं सलेमपुर महेरा के दो केन्द्रों में जिसमें एक केन्द्र में 24 में 12 बच्चे तथा दूसरे में 30 में 18 बच्चें उपस्थित मिलें, इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये जाने हेतु उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को निर्देशित किया।
namita1
वहीं उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य का भी जायजा लिया तथा कमजोर बच्चों की जांच कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं आंगनबाड़ी भवन में रंगाई, पुताई आदि कराये जाने के निर्देश दिये, इसके पश्चात उन्होंने शौचालय का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय को साफ सुथरा कराये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

AD
Back to top button