G-4NBN9P2G16
औरैया

जिला संयुक्त चिकित्सालय छत पर शराब की शीशियां व गंदगी का अंबार

केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन का अभियान भले ही तेज गति चला रही हो, लेकिन इस मिशन की धज्जियां उड़ती साफ तौर पर देखी जा रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात के कारण हुए जलभराव के चलते दुर्गंध युक्त गंदगी गलियों में फैली पड़ी है। वहीं दूसरी ओर शहर के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय की छत पर गंदगी का अंबार पसरा हुआ है।

औरैया,अमन यात्रा। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन का अभियान भले ही तेज गति चला रही हो, लेकिन इस मिशन की धज्जियां उड़ती साफ तौर पर देखी जा रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बरसात के कारण हुए जलभराव के चलते दुर्गंध युक्त गंदगी गलियों में फैली पड़ी है। वहीं दूसरी ओर शहर के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय की छत पर गंदगी का अंबार पसरा हुआ है। सफाई कर्मचारियों को जानकारी देने के बाद भी साफ सफाई पर अमल नहीं किया जाता है। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन?
  केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन की भले ही दंभ भर रही हो, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ अलग ही है। जहां एक ओर शहर के कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर जिला संयुक्त चिकित्सालय भी गंदगी से वंचित नहीं है। बारिश के मौसम में गंदगी शहर की नालियों व गलियों में जलभराव के कारण साफ तौर पर दृष्टिगोचर होती है। शहर के मोहल्ला नरायनपुर, बनारसीदास पश्चिमी , दयालपुर, भीखमपुर, गोविंद नगर उत्तरी के अलावा पढीन दरवाजा नई बस्ती, बदनपुर कांशीराम कॉलोनी में गंदगी का आलम देखा जा सकता है।
यह गंदगी स्वच्छता मिशन की साफ तौर पर धज्जियां उड़ा रही है। इतना ही नहीं शहर के 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय की छत पर भी गंदगी का अंबार कई दिन से देखा जा रहा है। अस्पताल की छत पर गंदगी फैली हुई है। इस गंदगी में  देशी व अंग्रेजी शराब की शीशियां , बियर की केने एवं कचरा भी पड़ा हुआ है। प्रश्न उठता है की अखिर अस्पताल की छत पर कौन लोग मदिरा का सेवन करते हैं? अस्पताल प्रशासन बेखबर रहता है। अस्पताल की छत पर बरसात के मौसम में पानी भरा हुआ है, जिसमें गंदगी तैर रही है। इसके साथ ही दुर्गंध फैला रही है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने सफाई कर्मी को इस गंदगी की समस्या से 2 दिन पहले अवगत कराया इसके बावजूद सफाई कर्मी ने साफ-सफाई करना मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है। अस्पताल की छत पर जलभराव होना गुणवत्ता पर सवालिया प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
शहर के मोहल्लों में हो रहे दुर्गंधयुक्त  जलभराव के विषय में जब नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी बलवीर सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि शहर के कुछ मोहल्ले की बस्ती में निचले स्तर पर गलियां बनी हुई हैं, जिससे जल निकासी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाती है, और जलभराव हो जाता है, जो धीरे-धीरे कम होता है। सरकार द्वारा पर्याप्त बजट मिलने पर गलियों को ऊंचा किया जाएगा, तभी इस समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। पालिका प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अनवरत प्रयासरत है। इसी तरह से जब अस्पताल के सीएमएस राजेश मोहन गुप्ता से जानकारी चाही तो अस्पताल में  स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएमएस मीटिंग में कानपुर गये हुए हैं। इसलिए कोई बात नहीं हो सकी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

13 hours ago

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का जलवा

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More

13 hours ago

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की, असंतुष्ट फीडबैक पर जताई कड़ी नाराजगी

जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More

14 hours ago

विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प बैठक में महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.