कानपुर देहात

बीएसए रिद्धी ने प्राथमिक विद्यालय लालपुर के प्रधानाध्यापक का वेतन किया अवरुद्ध

जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में विभाग का लगातार निरीक्षण आभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत देखी गई।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में विभाग का लगातार निरीक्षण आभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत देखी गई। निरीक्षण के बाद प्रेरणा पोर्टल पर आख्या अपलोड होने के बाद एक शिक्षक का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है।शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय तथा उनकी टीम के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त समन्वयको के माध्यम से मैथा ब्लॉक का सघन निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़े-   इतनी अच्छी है “नई पेंशन” तो नेता जी क्यों नहीं लेते

निरीक्षण से आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों में अफरातफरी मची रही। निरीक्षण में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के पठन-पाठन, निपुण भारत अभियान, विद्यालय की साफ सफाई, 12 सप्ताह की गतिविधियां कैलेंडर तथा एमडीएम से संबंधित सामग्री का गहन निरीक्षण किया। बीएसए ने कुछ स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता स्वयं चखकर देखी कुछ स्कूलों में बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित कई प्रश्न किए। इसमें कुछ बच्चे उत्तर दे पाये कुछ उत्तर देने में असफल रहें। बीएसए ने एक विद्यालय में जाकर बच्चों को पढ़ाया। उनका अधिगम स्तर जाना।

ये भी पढ़े-  आवास की आशा बनी निराशा, अब परिवार कच्ची छत के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर

बच्चों से तरह-तरह के सवाल किए और उनकी शैक्षिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय लालपुर के विद्यालय में साफ सफाई तथा शिक्षण व्यवस्था उचित नहीं मिली।प्रधानाध्यापक अमित कुमार का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण तलब करते हुए समस्त कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए आदेशित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारी समस्त जिला समन्वयक के माध्यम से मैथा के 41 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें अनुपस्थित शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जिन स्कूलों में गंदगी साफ सफाई नहीं थी तथा मिड डे मील में अनियमितता मिली उनको कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

6 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

7 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

7 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

7 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

12 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

1 day ago

This website uses cookies.