G-4NBN9P2G16
औरैया

डीएम प्रकाश चन्द्र ने बैठक में की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा

जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए शीघ्रपूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं का सतत निरीक्षण किया जाए। जिससे गुणवत्ता आदि में कमी न होने पाए।

औरैया, अमन यात्रा : जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए शीघ्रपूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं का सतत निरीक्षण किया जाए। जिससे गुणवत्ता आदि में कमी न होने पाए। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य धनाभाव के कारण अपूर्ण हैं। उसके लिए धन आवंटन के लिए आवश्यक पत्राचार अभिलंब कराये। धन प्राप्त होते ही कार्य पूर्ण कर लिये जाएं।
उन्होंने कहा कि यदि निर्माणकार्यों में अन्य कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो उसका भी स्तरीय निराकरण करते हुए कार्य को पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य पूर्ण होते ही संबंधित विभागों को हस्तांतरण की कार्यवाही की जाए, ताकि उनका लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदाई संस्था यूपीआरएएसएस के कार्यों की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में 15 दिन के अंदर सुधार न लाया गया तो जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित निर्माण कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य, अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.