मंगलपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग,क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित
कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में शनिवार देर शाम एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई।घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।जिसके चलते लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

- मचा हड़कंप
- विभाग जांच में जुटा
पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में शनिवार देर शाम एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई।घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।जिसके चलते लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।घटना शराब ठेकों के पास बताई जा रही है।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी।सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी।ट्रांसफार्मर जल जाने से मंगलपुर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई है।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एक टीम को मौके पर भेजा गया है।स्थित का निरीक्षण किया जा रहा है।जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने विभाग से खराब ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।



