G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : परिषदीय स्कूलों में जलभराव की दिक्कत को दूर करने के लिए मनरेगा से काम कराया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलाधिकारियों व सीडीओ को पत्र भेजा है। इसके तहत प्रभावित विद्यालयों में मुख्य द्वार से विद्यालय भवन तक ऊंचे खड़ंजे का निर्माण होगा। विद्यालय परिसर से जल निकासी की व्यवस्था होगी। वहीं आवश्यकतानुसार भू जल रिचार्ज की व्यवस्था भी की जाएगी। समस्या दूर करने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है। सर्वप्रथम सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से जल भराव की समस्या से ग्रस्त विद्यालयों की सूची तैयार कराई जाएगी।
ये भी पढ़े- निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षकों की बढ़ाई जायेगी दक्षता
इसके बाद मनरेगा के दिशा निर्देशों के तहत अपेक्षित कार्य ग्राम सभा की कार्ययोजना में शामिल कराने की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय ने बताया कि जिन स्कूलों में जलभराव की समस्या है उनकी सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी है। सूची प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
कानपुर देहात: कानपुर देहात के गिरधरपुर गांव में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री के 'मन की बात'… Read More
कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More
This website uses cookies.