कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने अमरौधा में किया पैदल गस्त, लोगो से जाना कस्बे का हाल

अमरौधा कस्बे में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु उपजिलाधिकारी भोगनीपुर,उपजिलाधिकारी न्यायिक व भारी पुलिस फोर्स संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अमरौधा कस्बे में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य हेतु उपजिलाधिकारी भोगनीपुर,उपजिलाधिकारी न्यायिक व भारी पुलिस फोर्स संग कस्बा गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की बात कही गई।

 

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर रविकांत गौड़ ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य हेतु गुरुवार को एसडीएम भोगनीपुर राजकुमार चौधरी,एसडीएम न्यायिक तथा भारी पुलिस फोर्स संग अमरौधा कस्बे में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।इस अवसर पर उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों तथा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

IMG 20240201 WA0009

इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शांतिभंग का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा सके।कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर चौकी प्रभारी कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button