कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई रैली

आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अकबरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नरिहा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

अकबरपुर,अमन यात्रा : आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अकबरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नरिहा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली में बच्चों को सम्बोधित करते हुए पूर्व एबीआरसी अरविन्द सेंगर ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया तथा हर घर मे तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस को उल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया।

ये भी पढ़े-  शिक्षक संकुलों को सबसे पहले अपने विद्यालय को बनाना होगा आदर्श विद्यालय

ग्राम प्रधान नरिहा सरिता देवी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रधानाध्यापक देव प्रकाश सिंह ने देश भक्ति से परिपूर्ण नारे लगवाकर बच्चों में जोश भरा, रैली नरिहा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली देखकर और झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत सुनकर ग्रामवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। रैली में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान सरिता देवी अरविन्द सेंगर देवप्रकाश सिंह अजय पाल आशुतोष श्रीश अवस्थी मोहिनी कुमारी दीपू यादव रेशमा सिद्दीकी आकांक्षा ज्योति अंजू प्रतिभा यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button