सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर : जनपद स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा बढ़ती जा रही उदासीनता पर शिक्षक संगठनों ने समय-समय पर अपना विरोध व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपनी संगठनात्मक संरचना मजबूत करने के लिए एक बैठक आहूत की है जो पुखराया के रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। इस संबंध में संगठन के मंडलीय महामंत्री वीके मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) कानपुर देहात के जनपदीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक श्री राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां कानपुर देहात में दिनांक 22 अगस्त 2022 को मध्यान्ह 12:00 बजे आहूत की गई है।
ये भी पढ़े- शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न,गोष्ठी में शिक्षकों का हुआ सम्मान
उक्त बैठक में शिक्षकों की जनपद स्तर पर लंबित शिक्षक समस्याओं एवं उनके निराकरण, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (कानपुर- उन्नाव )चुनाव हेतु मतदाता बनाने एवं भावी रणनीति तैयार करने , संगठन की सदस्यता एवं मजबूती पर विचार तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आपके महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित हैं। वी०के०मिश्र मंडलीय मंत्री ,धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष , अमरनाथ यादव जिला मंत्री, नागेन्द्र सिंह भदौरिया जिला कोषाध्यक्ष, याद राम वर्मा आय ब्यय निरीक्षक आदि रहे।
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…
कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…
कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…
पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…
कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…
This website uses cookies.