कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गौर कृष्ण धाम में वसंतोत्सव का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया

तहसील क्षेत्र के गौर ग्राम पंचायत के गौर कृष्ण धाम में वसंतोत्सव का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया अनेक कृष्ण भक्तों ने वसंतोत्सव के गीत ,कीर्तन एवं भजन आदि गाकर अपने अंता करण को राधे कृष्ण के रंग में रंग लिया।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखराया। तहसील क्षेत्र के गौर ग्राम पंचायत के गौर कृष्ण धाम में वसंतोत्सव का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया अनेक कृष्ण भक्तों ने वसंतोत्सव के गीत ,कीर्तन एवं भजन आदि गाकर अपने अंता करण को राधे कृष्ण के रंग में रंग लिया।

IMG 20230126 WA0062

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रकाश द्विवेदी ,शैलेंद्र द्विवेदी, योगेंद्र द्विवेदी , राजेश मिश्रा ,ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के प्राध्यापक डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक के अलावा क्षेत्र के अनेक कृष्ण भक्त गौर कृष्ण धाम पहुंचे जहां राधे कृष्ण की रसिक संकीर्तन का रसपान किया वही बसंतोत्सव के भंडारा का प्रसाद खाया।

IMG 20230126 WA0063

बताते चलें कि गौर कृष्ण धाम जगतगुरु प्रियदर्शी महाराज की जन्मस्थली है जहां प्रतिवर्ष वर्ष में अनेकों धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होते जिसमें दूरदराज के अनेक भक्त प्रियदर्शी जी महाराज द्वारा रचित अनेक पावन ग्रंथ में वर्णित राधा कृष्ण की लीलाओं को सुनकर ,पढ़कर न सिर्फ अपनी दैनिक दिनचर्या को संवारने का प्रयास करते हैं वल्कि स्वयं के अंदर प्रतिदिन उठने वाले अनेक सवालों का जवाब भी खोज लेते ।

Related Articles

AD
Back to top button