कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानून का शिकंजा: गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 कुख्यात गुंडे एक माह के लिए जिलाबदर

असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद की सीमा से किया निष्कासित

कानपुर देहात। जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण लगाने की दिशा में गजनेर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत चालान किए गए तीन अभियुक्तों को जनपद कानपुर देहात की सीमा से निष्कासित (जिलाबदर) कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण 1. शानू सिंह पुत्र द्वारिका सिंह, 2. ज्ञानेंद्र उर्फ बउअन पुत्र विश्वनाथ, और 3. गुलाब सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह, तीनों निवासी ग्राम कोकारी थाना गजनेर, असामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त पाए गए थे।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) ने इन अभियुक्तों को दोषी मानते हुए, एक माह के लिए उन्हें कानपुर देहात जनपद और उसकी सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि यह अभियुक्त इस अवधि के दौरान जनपद कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कराकर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर-नई पहल: तंबाकू मुक्त बने गांव, मिलेगी विकास को रफ्तार

Related Articles

AD
Back to top button