उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में हरदुआ ओवरब्रिज के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

- सड़क पार करते समय हुआ हादसा
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में हरदुआ ओवरब्रिज के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखसौरा गांव निवासी घनश्याम अपने भाई गोपाल के साथ बाइक से पुखरायां मजदूरी करने जा रहा था।हरदुआ ओवरब्रिज के पास बाइक से उतरकर वह सड़क पार कर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



