G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

वार्षिकोत्सव की तैयारियां पूर्ण, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा

धर्मगढ़ बाबा मन्दिर परिसर में होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियां चाक चौबंद होकर पूर्ण हो रही है। इस अवसर कल कलश यात्रा में  धर्मानुरागी महिला पुरुष भक्त गण अपने अपने सिर पर कलश रखकर नगर परिक्रमा करते हुए जल भरने के लिए पावन तट पर पहुचेंगे और पूजन अर्चन की बाद घढ़ो में जल भर कर कार्यक्रम स्थल वापस आएंगे और दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शुरू किया जाएगा।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । धर्मगढ़ बाबा मन्दिर परिसर में होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियां चाक चौबंद होकर पूर्ण हो रही है। इस अवसर कल कलश यात्रा में  धर्मानुरागी महिला पुरुष भक्त गण अपने अपने सिर पर कलश रखकर नगर परिक्रमा करते हुए जल भरने के लिए पावन तट पर पहुचेंगे और पूजन अर्चन की बाद घढ़ो में जल भर कर कार्यक्रम स्थल वापस आएंगे और दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़े-   मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजो का किया गया उपचार, बांटी मुफ़्त दवाएं

नगर पंचायत रसूलाबाद कस्बे में स्थित सिद्धपीठ धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर में होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारियां बीते कई दिनों बड़े जोर शोर के साथ चल रही थी।जो कि  महोत्सव की तैयारियों पूर्ण रूप से  चाक चौबंद होकर पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम के लिए भव्य पांडाल बनाया गया है और दर्शकों को लुभाने के लिए पांडाल कुछ अलग तरीके से सजाया गया जिसे देखने के लिए जनमानस में खासा उत्साह दिख रहा है। इस  बावत कार्यक्रम आयोजक धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार महोत्सव का मुख्य द्वार भी कुछ अलग तरीके से सजाया जा रहा है जिसे सजाने वाले कुशल कारीगर भी दूर दराज से आये हुए है। महोत्सव में मेले की दुकाने भी तेजी सजने लगी है। वही सोमवार को शाम चार बजे धर्मगढ़ बाबा मन्दिर परिसर में विद्वान पुरोहितों की देखरेख में विधि विधान पूर्वक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना के बीच हजारों श्रद्धालुओं के बीच कलश यात्रा शुरू होगी जिसमें महिला पुरुष भक्तगणों के सिर पर कलश शोभायमान होकर  वही साथ मे चल रहे सैकड़ों धर्मानुरागी बैंड बाजे की धुनों पर थिरके गे। और जय जय श्री राम के जयघोष से कस्बे का चप्पा चप्पा गुंजायमान रहेगा ।कलश यात्रा में सैकड़ो  कन्याओं से लेकर महिलाएं सिर पर कलश रखकर नगर भृमण करते हुए जल भरने के लिए पावन तट पर पहुचेंगे और वहां पूजन पाठ के बाद अपने अपने घढो में जल भरकर पुनः कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करते हुए कार्यक्रम प्रांगड़ में कलशो को स्थापित करने के बाद विद्वान आचार्यो द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण का पूजन किया जाएगा और कथा प्रारंभ की जाएगी।

ये भी पढ़े-   केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बोले-  हमारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है

कार्यक्रम के दौरान रात्रि में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध कला कारो द्वारा राश्लीला का मनमोहक मंचन किया जायेगा। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम 26 सितंबर से 2022दिन सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर को पुतला दहन व 6 अक्टूबर को विशाल कवि सम्मेलन सम्पन्न होगा जिसमें देश महान कवि भाग लेंगे, महोत्सव में दिन व रात में अलग अलग धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।और  विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन।किया जाएगा। कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेगी। कार्यक्रम अयोजक धर्मगढ़ बाबा सत्संग मण्डल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता जनार्दन से कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग देते हुए कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। उक्त जानकारी धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के मीडिया प्रभारी अमित पांडेय व संजय मिश्रा ने दी है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

11 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

38 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.