G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा : पितरों की विदाई के तुरंत बाद आने वाली शारदीय नवरात्रि का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। सांस्कृतिक आराधना का यह पर्व मां दुर्गा के 9 अवतारों में से प्रचलित है। जनपद मुख्यालय के अनेक देवालय फूल मालाओं से सजाए जाने लगे। घरों में भी मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए कलश स्थापना भी की जाती है। इस संबंध में समाज सेवी पंडित विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों तक चलने वाला सांस्कृतिक आराधना का यह पर्व मां दुर्गा के 9 अवतारों की आराधना वह पूजा के लिए समर्पित है जो धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवी दुर्गा पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.
ये भी पढ़े- ऑख शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी देखभाल अवश्य करें : कंचन मिश्रा
इसमें परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर पूजा अर्चना करते हैं तथा शक्ति, ज्ञान, आनंद, सुख समृद्धि,सन्तोष, प्रसिद्धि,मान ,सम्मान, धन व वैभव की प्राप्ति होती है। प्रथम दिन रूरा रोड स्थित कालिका देवी मंदिर पर फूल मालाओं नारियल ओढ़नी आदि की दुकानें सजने लगी वही पुलिस प्रशासन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर भक्तों में सुरक्षा का एहसास कराया।इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी,नगर पंचायत अकबरपुर के नामित शभासद गोपाल सैनी ,राजेश कुमार शर्मा,सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट, समाज सेवी ब्रह्म कुमार द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित, राम जी पाण्डेय आदि ने पुलिस प्रशासन से आभार प्रकट किया है।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.