कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवरात्रि के आते ही जहां देवालय सजने लगे वहीं पुलिस ने भक्तों को कराया सुरक्षा का अहसास

पितरों की विदाई के तुरंत बाद आने वाली शारदीय नवरात्रि का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। सांस्कृतिक आराधना का यह पर्व मां दुर्गा के 9 अवतारों में से प्रचलित है। जनपद मुख्यालय के अनेक देवालय फूल मालाओं से सजाए जाने लगे। घरों में भी मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए कलश स्थापना भी की जाती है।

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा :  पितरों की विदाई के तुरंत बाद आने वाली शारदीय नवरात्रि का महत्व अपने आप बढ़ जाता है। सांस्कृतिक आराधना का यह पर्व मां दुर्गा के 9 अवतारों में से प्रचलित है। जनपद मुख्यालय के अनेक देवालय फूल मालाओं से सजाए जाने लगे। घरों में भी मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए कलश स्थापना भी की जाती है। इस संबंध में समाज सेवी पंडित विद्यासागर त्रिपाठी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में 9 दिनों तक चलने वाला सांस्कृतिक आराधना का यह पर्व मां दुर्गा के 9 अवतारों की आराधना वह पूजा के लिए समर्पित है जो धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवी दुर्गा पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

ये भी पढ़े-  ऑख शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी देखभाल अवश्य करें : कंचन मिश्रा

 

इसमें परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर पूजा अर्चना करते हैं तथा शक्ति, ज्ञान, आनंद, सुख समृद्धि,सन्तोष, प्रसिद्धि,मान ,सम्मान, धन व वैभव की प्राप्ति होती है। प्रथम दिन रूरा रोड स्थित कालिका देवी मंदिर पर फूल मालाओं नारियल ओढ़नी आदि की दुकानें सजने लगी वही पुलिस प्रशासन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर भक्तों में सुरक्षा का एहसास कराया।इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी,नगर पंचायत अकबरपुर के नामित शभासद गोपाल सैनी ,राजेश कुमार शर्मा,सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट, समाज सेवी ब्रह्म कुमार द्विवेदी,लक्ष्मीकांत दीक्षित, राम जी पाण्डेय आदि ने पुलिस प्रशासन से आभार प्रकट किया है।

Related Articles

AD
Back to top button