उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू में कार्यपरिषद की बैठक संपन्न

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में शुक्रवार को कार्यपरिषद की बैठक आयोजित की गयी। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रूप में हुई ।

कानपुर,अमन यात्रा :छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में शुक्रवार को कार्यपरिषद की बैठक आयोजित की गयी। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रूप में हुई । कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय की प्रगति का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्तियों को हरी झंडी दी गयी। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रमोशन से सम्बन्धित अटके हुए मामलों को भी कमिटी ने पास कर दिया।

परिषद की बैठक में नैक से सम्बन्धित विश्वविद्यालय की तैयारियों से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। नैक सम्बन्धित विश्वविद्यालय की योजनाएं एवं उस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सभी सदस्यों ने सराहना की। बैठक में सभी सदस्यों ने कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक को उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने की बधाई दी।

इस अवसर पर पिछले एक साल में विश्वविद्यालय द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया तथा प्रगति पथ पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में प्रति कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ अनिल यादव, वित्त् नियंत्रक पीएस चौधरी, डायरेक्टर सीडीसी प्रो राजेश कुमार द्विवेदी समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button