कानपुर देहात

बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का जनाधार :आशुतोष पांडे

रसूलाबाद विधानसभा के अंतर्गत असालतगंज क्षेत्र में आप जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडे व विधायक गिरीश सोनी ने कस्बे में कई ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसमें भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखने वाले बुजुर्ग बार भी शामिल रहे।

कानपुर देहात। आम आदमी पार्टी की ओर से कानपुर देहात के प्रत्येक गाँव में घर-घर अभियान चलाकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया। पार्टी के आशुतोष पांडे ने मिलकर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी पंचायत चुनाव 2021 व 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में आम आदमी पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। दिन प्रतिदिन पार्टी का जनाधार प्रदेश में बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक रसूलाबाद विधानसभा के अंतर्गत असालतगंज क्षेत्र में आप जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडे व विधायक गिरीश सोनी ने कस्बे में कई ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसमें भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखने वाले बुजुर्ग बार भी शामिल रहे। वही आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है और कानपुर देहात में बहुत ही जल्द भारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। विधायक गिरीश सोनी ने कहा कि दिल्ली में आप की मोहल्ला क्लिनिक, जल वितरण, वार्डो में सड़क निर्माण और नगर निगम या नगर पालिका से संबंधित अन्य योजनाओं को माडल के तौर पर तैयार किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों को इन योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वे जनता के सामने इन्हें रखें और उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में काम करने का भरोसा दिलाएं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के जरिए राजनीति कर रही हैं। इससे धरातल पर विपक्ष का एक स्पेस खाली-सा हो गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी एक मुखर विपक्ष बनकर उभर रही है।

कोरोना संक्रमण का मामला हो या कानून व्यवस्था का मुद्दा, हर मोर्चे पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है। लेकिन, अब सवाल उठने लगा है कि लगातार सुर्खियों में बनी आम आदमी पार्टी क्या यूपी में विपक्ष की खाली जगह भर पाएगी या फिर सुर्खियों में ही बनी रहेगी। या फिर सत्तापक्ष की एक रणनीति है कि जनता भ्रमित हो जाए कि मुख्य विपक्ष कौन है? उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अब यूपी में पैर जमाना शुरू किया है।

 

 

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading