कानपुर देहात

औद्यानिक विकास गोष्ठी/सेमिनार का आयोजन 15 मार्च को

16 मार्च 2021 को कृषकों को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजीटेविल उर्मदा कन्नौज में ग्रीन हाउस, पालीहाउस में पुष्प एवं सब्जियों की संरक्षित खेती की जानकारी लेने हेतु भ्रमण कराया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सके।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय औद्यानिक विकास गोष्ठी, सेमिनार, प्रक्षेत्र भ्रमण 2021 जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 15 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे विकास भवन सभागार के प्रागण में आयोजित किया जायेगा।

जिसमें दिनांक 15 मार्च 2021 में कृषकों को औद्यानिक फसलों से सम्बन्धित वैज्ञानिकों द्वारा नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। औद्यानिक एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एवं औद्यानिक/कृषि से सम्बन्धित सभी विभागों के अन्य स्टाल लगाये जायेगे. दिनांक 16 मार्च 2021 को कृषकों को सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजीटेविल उर्मदा कन्नौज में ग्रीन हाउस, पालीहाउस में पुष्प एवं सब्जियों की संरक्षित खेती की जानकारी लेने हेतु भ्रमण कराया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उक्त गोष्ठी, सेमिनार में उद्यान विभाग, कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्त अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button