कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शादी का जश्न मातम में बदला, सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रायपुर कुकहट निवासी साजन कश्यप के रूप में हुई है।

Story Highlights
  • अज्ञात वाहन ने छीनी युवक की जान, परिवार मातम में डूबा
  • तेज रफ्तार ने ली एक और जान, सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

कानपुर देहात: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रायपुर कुकहट निवासी साजन कश्यप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, साजन कश्यप एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल साजन को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button