उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
सिकंदरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन,सुनीं गईं शिकायतें
सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए

- निस्तारण के दिए गए निर्देश
पुखरायां।सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को थाना सिकंदरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर एस एस आई तबारक अहमद समेत पुलिस व राजस्व टीम मौजूद रही।



