कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,शराब के नशे में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर निवासी मुन्नू कमल के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में हुई है।
मुकेश दोपहर के समय शराब के नशे में धुत होकर सड़क पार कर रहा था कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घायल मुकेश को उपचार के लिए गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।



