कानपुर देहात,अमन यात्रा : देश भर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। बड़े-बुजुर्ग और बच्चों में त्योहार का उत्साह भरपूर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूलों से छुट्टियां मिलने वाली हैं जिससे बच्चे पूरे मन से त्योहार का आनंद ले सकते हैं। प्रदेश में दीपावली के त्योहार को हर वर्ष बड़े जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अब सवाल यह हैं कि दीपावली में सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश कितने दिनों का रहेगा। इसको लेकर बच्चे काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि हमें आखिर कितने दिनों की दीपावली के अवसर पर छुट्टियां मिलेगी। फिलहाल हर प्रदेश के अलग-अलग शिक्षा विभागों द्वारा दीपावली की छुट्टियों को लेकर अलग-अलग पंचांग कैलेंडर जारी किए जाते हैं। यह अवकाश प्रदेश के सभी राज्यों के निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में रखा जाता है।
ये भी पढ़े- बीएसए रिद्धि के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं खण्ड शिक्षा अधिकारी झींझक
बेसिक शिक्षा विभाग के पंचांग के अनुसार अक्टूबर में दीपावली की छुट्टियां 23 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक रखी जाएगी किंतु 25, 28, 29 अक्टूबर 2022 को परिषदीय विद्यालय खुलेंगे लेकिन प्राइवेट विद्यालय वाले लगातार अवकाश कर सकते हैं। यह उन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है जो घर से दूर जाकर अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं क्योंकि काफी लंबी छुट्टियां होने के कारण हर स्टूडेंट अपने परिवार के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकता है।
अवकाश तालिका-
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.