कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छुट्टियों की सौगात लेकर आया अक्टूबर, दीपावली के अवकाश में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

देश भर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।बड़े-बुजुर्ग और बच्चों में त्योहार का उत्साह भरपूर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूलों से छुट्टियां मिलने वाली हैं जिससे बच्चे पूरे मन से त्योहार का आनंद ले सकते हैं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : देश भर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। बड़े-बुजुर्ग और बच्चों में त्योहार का उत्साह भरपूर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बच्चों को स्कूलों से छुट्टियां मिलने वाली हैं जिससे बच्चे पूरे मन से त्योहार का आनंद ले सकते हैं। प्रदेश में दीपावली के त्योहार को हर वर्ष बड़े जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अब सवाल यह हैं कि दीपावली में सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश कितने दिनों का रहेगा। इसको लेकर बच्चे काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि हमें आखिर कितने दिनों की दीपावली के अवसर पर छुट्टियां मिलेगी। फिलहाल हर प्रदेश के अलग-अलग शिक्षा विभागों द्वारा दीपावली की छुट्टियों को लेकर अलग-अलग पंचांग कैलेंडर जारी किए जाते हैं। यह अवकाश प्रदेश के सभी राज्यों के निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में रखा जाता है।

ये भी पढ़े-  बीएसए रिद्धि के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं खण्ड शिक्षा अधिकारी झींझक

बेसिक शिक्षा विभाग के पंचांग के अनुसार अक्टूबर में दीपावली की छुट्टियां 23 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक रखी जाएगी किंतु 25, 28, 29 अक्टूबर 2022 को परिषदीय विद्यालय खुलेंगे लेकिन प्राइवेट विद्यालय वाले लगातार अवकाश कर सकते हैं। यह उन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है जो घर से दूर जाकर अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं क्योंकि काफी लंबी छुट्टियां होने के कारण हर स्टूडेंट अपने परिवार के साथ कुछ टाइम स्पेंड कर सकता है।

अवकाश तालिका-

  • 23 अक्टूबर 2022 रविवार – धनतेरस नरक चतुर्दशी
  • 24 अक्टूबर 2022 सोमवार – दीपावली
  • 26 अक्टूबर 2022 बुधवार – गोवर्धन पूजा
  • 27 अक्टूबर 2022 गुरूवार – भैय्या दूज 
  • 30 अक्टूबर 2022 रविवार – छठ पर्व
  • 31 अक्टूबर 2022 सोमवार – सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती / आचार्य नरेंद्र देव जयंती
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button