कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में नहर में कूदा युवक,एसडीआरएफ ने बचाया

टला बड़ा हादसा, लापता युवक का सर्च ऑपरेशन जारी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते टल गया।एसडीआरएफ की टीम रामगंगा नहर में डूबे एक युवक की तलाश में जुटी हुई थी तभी एक अन्य युवक नहर में कूद गया।एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे पानी से बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई।घटना लाल भगत गांव के पास रामगंगा नहर पुल पर हुई।

जानकारी के मुताबिक गडरिया पुरवा लाल भगत गांव निवासी सर्वेश कुमार एसडीआरएफ टीम की खोजबीन के दौरान पुल के पास खड़ा था।अचानक वह नहर में कूद गया और डूबने लगा।पास ही मौजूद एसडीआरएफ टीम के जवानों की नजर सर्वेश पर पड़ी तो उन्होंने बिना देरी किए सर्वेश को पानी से बाहर निकाला।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।घटना को देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम की सक्रियता और तत्परता की सराहना की।हालंकि जिस युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई थी उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

ये भी पढ़े- स्थायी लोक अदालत, कानपुर देहात में आशुलिपिक तथा पेशकार पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित, करें आवेदन

 

Related Articles

AD
Back to top button