G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

अकबरपुर में बाजरा खरीद का हुआ शुभारम्भ, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कृषक को माला पहना किया सम्मानित

जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में जनपद में पहली बार बाजरा खरीद की जा रही है। आज दिनांक 28.10.2022 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी जेपी गुप्ता द्वारा उप मण्डी स्थल, अकबरपुर में बाजरा खरीद का शुभारम्भ किया गया।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात :  जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में जनपद में पहली बार बाजरा खरीद की जा रही है। आज दिनांक 28.10.2022 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी जेपी गुप्ता द्वारा उप मण्डी स्थल, अकबरपुर में बाजरा खरीद का शुभारम्भ किया गया। ग्राम-इनायतपुर के कृषक जगदीश सिंह से 40 कु0 बाजरा की खरीद की गयी।

ये भी पढ़े-   जिलाधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वाई का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से स्पष्टीकरण तलब

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मक्का एवं बाजरा की खरीद की जा रही है। मक्का का समर्थन मूल्य रू0 1962/- व बाजरा का समर्थन मूल्य 2350/- प्रति कुन्तल निर्धारित है। जिलाधिकारी द्वारा मक्का खरीद हेतु 05 क्रय केन्द्र यथा-रसूलाबाद, राजपुर, उप मण्डी स्थल, अकबरपुर, मण्डी स्थल, पुखरायॉ व मण्डी स्थल, झींझक तथा बाजरा खरीद हेतु 04 क्रय केन्द्र यथा-राजपुर, उप मण्डी स्थल, अकबरपुर, मण्डी स्थल, पुखरायॉ व मण्डी स्थल, झींझक अनुमोदित हैं। उपरोक्त मक्का एवं बाजरा क्रय केन्द्र दिनांक 15 अक्टूबर,2022 से समस्त आवश्यक व्यवस्थाआंे सहित क्रियाशील हैं। मक्का एवं बाजरा क्रय की अवधि 15 अक्टूबर,2022 से 15 दिसम्बर,2022 तक निर्धारित है। क्रय केन्द्रों पर मक्का/बाजरा की बिक्री हेतु कृषकगणां को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकों का पंजीकरण, उनके आधार संख्या एवं आधार में दर्ज मोबाइल नम्बर तथा पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। मक्का/बाजरा के मूल्य का भुगतान आधार से लिंक बैक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जा रहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.