उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर कस्बे में बीती सोमवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसके कमरे में छत के सहारे पंखे से लटका मिला।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान मंगलपुर निवासी फैजल की पत्नी नेहा के रूप में हुई है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर कस्बे में बीती सोमवार की देर शाम एक विवाहिता का शव उसके कमरे में छत के सहारे पंखे से लटका मिला।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान मंगलपुर निवासी फैजल की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।फैजल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।दोनों की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी।सोमवार शाम करीब 7 बजे जब नेहा के परिजन खाना खाने के लिए नेहा को बुलाने गए तो उसे फंदे से लटका देख शोर मचाया।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी,क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और थाना प्रभारी महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button