कानपुर देहात

केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं बेटियों के लिए चला रही है कई योजनाएं : रीता शास्त्री

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा पार्टी कार्यालय अकबरपुर में संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण वर्ग में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्वजा दीक्षित महामंत्री पूजा तिवारी प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेणुका सचान ने फूल माला भेंट कर स्वागत किया गया

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा पार्टी कार्यालय अकबरपुर में संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण वर्ग में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्वजा दीक्षित महामंत्री पूजा तिवारी प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेणुका सचान ने फूल माला भेंट कर स्वागत किया गया. महिला मोर्चा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भाग लिया कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं व बेटियों को सशक्त बनाने भय का वातावरण योगी सरकार ने दूर किया माताओं एवं क्यों बहनों के लिए प्रदेश में योगी सरकार में महिलाओं एवं बेटियों के लिए कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ भरपूर मिल रहा है राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहां पिछली सरकारों में महिलाओं की स्थिति अति दयनीय थी घर से निकलना मुश्किल था थानों मैं सपा के गुंडे थाना चलाते थे चारों तरफ भय का वातावरण था योगी सरकार ने अराजक तत्व माफियाओं गुंडों को उनको सही स्थान में पहुंचा कर उत्तर प्रदेश में सुशासन लागू किया है।

ये भी पढ़े-  मेहनत करते है हम तो कमाने खाने वाले हैं। सुना है अच्छे दिन आने वाले हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने कहा ने कहा प्रदेश की सरकार महिलाओं तथा बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति केंद्र बनाई गई हैं इसके साथ ही सुकन्या योजना सहित कई अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में आगे आकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मेक इन इंडिया के तहत भारत वैक्सीन, पीपीई किट और मास्क ना केवल अपने लिए बना रहा बल्कि विदेशों में भी उसकी आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां पांच एक्सप्रेसवे और पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए गए। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्वजा दीक्षित ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का हमेशा से विशेष स्थान रहा है और हमारे यहां नारियों की पूजा की जाती रही है। नारी को सृष्टि का आधार भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई काम किए। पहले की सरकारों में नौकरी जाति और चढ़ावे के नाम पर मिलती थी लेकिन यूपी की भाजपा सरकार ने ईमानदारी से नौकरी दी है।

ये भी पढ़े-   अखंड परम धाम मूसानगर में स्वामी परमानंद गिरि महराज का किया गया अभिनंदन

जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा पिछली सरकार में जब तक महिलाएं और बेटियां घर वापस नहीं पहुंच जाती थी तब तक परिवार के लोग चिंतित रहते थे लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से गुंडों और शोहदों पर ऐसा चाबुक चला है कि महिलाएं सुरक्षा के साथ घूम सकती हैं और परिवार के लोगों को चिंता नहीं करनी है। भाजपा भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है इसमें महिलाओं को पूरा आदर सम्मान मिलता है। यही कारण है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा ने महिलाओं की चिंता की और उनका सम्मान लौटाया, जबकि विपक्षी दलों को चुनाव के समय महिलाओं की याद आ रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई योजनाओं की चर्चा की। इस दौरान किरण अवस्थी प्रेमलता कटियार कल्पना पाल मनोरमा गोस्वामी डॉ स्वप्निल पाल मनोरमा गोस्वामी निर्मला सिंह राखी कक्कड़ गुंजन पाल किरण कटियार मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे।

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,छः के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…

2 hours ago

तोड़फोड़ के जोड़ विषय पर नवाचार कार्यशाला

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…

4 hours ago

वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का हुआ आयोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…

4 hours ago

अमरौधा में दुर्गा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, जर्जर छज्जा गिरने से चार श्रद्धालु लहूलुहान

कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…

5 hours ago

पूनम दिवाकर का ‘नो अतिक्रमण’ एक्शन: जाम मुक्त होगा मुख्य मार्ग!

कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…

6 hours ago

डीएम आलोक सिंह का ‘ऑपरेशन राजस्व सुधार’: लंबित मामलों पर सीधी कार्रवाई, अवैध कब्जे निशाने पर

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…

6 hours ago

This website uses cookies.