प्रयागराजउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

कल कार्तिक पूर्णिमा, बंद रहेंगे सभी परिषदीय स्कूल

गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 8 नवंबर 2022 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाना है।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात :  गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 8 नवंबर 2022 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाना है। यह हिंदुओं के लिए जितना महत्वपूर्ण है उतना ही सिखों के लिए भी है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, गरीबों को दान करते हैं। शाम के ​समय में देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
वहीं सिखों के पहले गुर ‘ गुरु नानक देव’ जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को हुआ था। इस वजह से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस बार गुरु नानक देव जी का 553वां जन्मदिवस मनाया जाएगा।
इसे गुरु पूरब या गुरु प्रकाश पर्व भी कहते हैं। इस दिन प्रात:काल से ही गुरुद्वारों में भजन कीर्तन होता है, प्रभात फेरी निकाली जाती है, लंगर लगाए जाते हैं और गुरुद्वारों एवं घरों को रोशनी से जगमग किया जाता है। इन वजहों से कार्तिक पूर्णिमा हिंदुओं और सिखों के लिए विशेष महत्व रखता है।
aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading