कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

33 मनचलों के खिलाफ केस दर्ज, 38 गिरफ्तार,643 पर कार्यवाही

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बड़ी कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • देवराहट थाना प्रभारी सुनील कुमार पर गिरी गाज
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 
  • महिला संबंधी अपराध में मुकदमा दर्ज न करने के आरोप में निलंबित

पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने 33 मनचलों पर मुक़दमे दर्ज किए हैं और 38 को गिरफ्तार किया है।इसके अतिरिक्त 643 व्यक्तियों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।वहीं पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी मामलों में लापरवाही बरतने के आरोप में देवराहट थाना प्रभारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण को लेकर पुलिस ने जिले भर में सख्ती दिखाई है।नारी शक्ति मिशन के तहत गठित टीमों ने अब तक 11987 व्यक्तियों की जांच की है।अभियान के दौरान 5634 व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई जबकि चार के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।जिले में महिला संबंधी अन्य मामलों में भी 130 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।महिला सशक्तीकरण की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों,मंदिरों और मेलों में सक्रिय रहकर मनचलों पर नजर रखी।

एस पी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान से जिले में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।पुलिस प्रशासन ने महिला संबंधी अपराधों पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का स्पष्ट संदेश दिया है।इसी क्रम में देवराहट थाना प्रभारी सुनील कुमार को महिला संबंधी अपराध पर मुकदमा न दर्ज करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button