अमन यात्रा ,कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए कलेक्ट्रेट में साफ सफाई की कम स्थिति पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई में और सुधार लाने के निर्देश दिए। वही उन्होंने पटल वार कर्मचारियों के नाम डिस्प्ले किए जाने के निर्देश दिए, कर्मचारी अरविंद द्वारा कोई सही जानकारी पत्रावली के संबंध में ना देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पत्रावलियों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
ये भी पढ़े- विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को विद्युत विभाग गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : जिलाधिकारी
सूचना के लिए आने वाली जनता को सही जानकारी व पत्र दिया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में फॉगिंग भी कराएं जिससे कि मच्छर ना पनपे। इसके पश्चात उन्होंने नजारत कार्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के रिकॉर्ड रजिस्टर, पत्रावली आदि को चेक किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को परेशान ना किया जाए उनके समस्त देयो का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने कलेक्ट्रेट नाजिर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मदवार अपने पास विवरण रखें, जिससे कि हर मद के लिए पता रहे कि कितने मद में कितना बजट अभी शेष है। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु आवास के निर्माण हेतु डिमांड शासन को पत्र भेजें जिससे कि आवास का निर्माण कराया जा सके।
ये भी पढ़े- परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की मांगी गई जानकारी
उन्होंने कहा कि सभी तहसीलो में जहां आवास नहीं निर्माण है उनकी भी सूची बनाकर बजट हेतु डिमांड की मांग करे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव केशव नाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…
This website uses cookies.