कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 116 मरीजों का सफल उपचार

बीमारी से बचाव के दिए गए टिप्स

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 116 मरीजों का सफल उपचार किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।रविवार को देवीपुर सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।वहीं मलासा में 36 तथा जरसेन में 39 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

इस मौके पर डॉक्टर शशि,डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,शिवम्,फहीम,दिव्यांशी, त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप, संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- ग्राम पंचायत तोड़ा मोहम्मदपुर में विकास कार्यों की जांच हेतु समिति गठित, जाने जांच की वजह

Related Articles

AD
Back to top button