अमन यात्रा, कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में पठन-पाठन दुरुस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष जोर दे रहा है। विद्यालयों के निरीक्षण का विशेष अभियान दिसंबर माह में भी अनवरत जारी रहेगा। इसके लिए महानिदेशक ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों के आकलन के अनुसार विशेष निरीक्षण अभियान में 14315 विद्यालय छूट गए हैं। ये सभी स्कूल दूरस्थ ब्लॉकों में स्थित हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इन स्कूलों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान दिसंबर में भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- महिलाऐ भी किसी से कम नहीं हैं : प्रतिभा शुक्ला
लाख कोशिशों के बाबजूद सरकारी स्कूलों की स्थित बद से बदतर बनी हुई है। परिषदीय स्कूलों का अनवरत निरीक्षण किया गया तो सच्चाई सामने आ गई। 60 हजार से एक लाख तक वेतन पाने वाले हजारों अध्यापक अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखाई दिए। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में लापरवाही पर 140 शिक्षकों को निलंबित, 4968 का वेतन रोकने और 1998 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। महानिदेशक ने जुलाई से अक्तूबर के बीच निरीक्षण अभियान के प्रकरणों का निस्तारण अब तक न होने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने 15 दिसंबर तक हरहाल में सभी प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
कानपुर मंडल पर एक नजर –
क्रं.सं. | कार्य- प्रक्रिया | जनपद | जनपद | जनपद | जनपद | जनपद | जनपद |
1 | विभाग द्वारा की गई कार्यवाही | औरैया | फर्रुखाबाद | इटावा | कन्नौज | कानपुर देहात | कानपुर नगर |
1 | निरीक्षित विद्यालयों की संख्या | 318 | 331 | 82 | 146 | 327 | 271 |
2 | सस्पेंड अध्यापकों की संख्या | 04 | 00 | 00 | 00 | 01 | 52 |
3 | वेतन अवरूद्ध किए गए अध्यापकों की संख्या | 318 | 34 | 35 | 05 | 08 | 00 |
4 | स्पष्टीकरण मांगे गए अध्यापकों की संख्या | 318 | 00 | 03 | 05 | 13 | 00 |
5 | निरीक्षण से छूटे हुए विद्यालय | 159
| 43 | 142 | 377 | 452
| 48 |
कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…
कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…
रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…
कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…
This website uses cookies.